Add1

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी- Besan Ke Ladoo Recipe In Hindi

 हेलो फ्रेंड्स अगर आप भी अपने घर पर बेसन के लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो "बेसन के लड्डू बनाते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान " लड्डू बनेंगे एकदम स्वादिष्ट।

हलवाई_जैसे_बेसन_के_लड्डू_कैसे_बनाएं

क्या आप भी इस बार बेसन के लड्डू अपने घर पर बनाने की सोच रहे हैं। लेकिन नहीं पता कि बेसन के लड्डू कैसे बनाते हैं? नहीं पता कि बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी क्या होती है? 

तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है हम आपके लिए लिख रहे हैं बेसन के लड्डू बनाने का एक आसान तरीका जिसके जरिए आप भी बना सकते हैं घर बैठे हलवाई जैसे बेसन के लड्डू।


बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका

बेसन के लड्डू:– अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग खानपान को पसंद किए जाने वाले भारत देश में मिठाई में लड्डू को काफी पसंद किया जाता है चीनी में से एक है बेसन के लड्डू।
बेसन के लड्डू से आप किसी भी शुभ अवसर पर, त्योहार पर , शादी ब्याह के अवसर पर बना सकते हैं। बेसन के लड्डू बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए बेसन, इलायची, घी जैसी खास वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है।

बेसन के लड्डू बनाने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 

Q1. बेसन के लड्डू बनाने हेतु क्या सामग्री आवश्यक है?

Ans. (1) दो कटोरी बेसन (250gm) (2) बुरा चीनी एक कटोरी (150gm) (3) घी (125gm) (4) इलायची स्वाद अनुसार 

Note:– लड्डू बनाते हो तो ड्राई फ्रूट अंदर कभी ना डालें 

Q2. बेसन के लड्डू बनाने से पूर्व तैयारी में कितना समय लगता है?

Ans. 5 से 7 मिनट

Q3. पकने में कितना समय लगता है

Ans. 10 से 15 मिनट 

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी 

  1. सबसे पहले हमें जो घी लिया है अभी केवल उसका आधा ही इस्तेमाल करेंगे।
  2. इसके बाद इसमें बेसन डालते हैं। और इसे धीरे-धीरे बुनना शुरू कर देते हैं। अब इसे थोड़ी देर धीमी आंच में बनने देते हैं।
    बेसन_के_लड्डू_कैसे_बनाते_हैं?

  3. अभी जो घी बचाकर रखा था उसमे दो से ढाई चम्मच घी इसमें मिलाते हैं और इसे अच्छे से मिक्स करते हैं। अब वापस से धीरे-धीरे बनने देते हैं।
    बेसन_के_लड्डू_कैसे_बनाते_हैं

  4. इसमें लगभग एक गिलास पानी का मिलाते हैं। 
  5. थोड़ी देर बाद जो बचा हुआ घी है उसे भी मिला देते हैं।
    बेसन_के_लड्डू_कैसे_बनाते_हैं

  6. उसे थोड़ी देर और बुनने के बाद जब हल्का सुनहरा रंग आ जाता है गैस बंद कर देते हैं और इसे अलग बर्तन में रख लेते हैं। 
  7. थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें स्वादानुसार इलायची पाउडर डालते हैं। (अगर आप चाहे तो अभी इसमें ड्राई फ्रूट मिला सकते हैं।) उसके बाद इसमें चीनी डालते हैं और अच्छे से मिक्स कर लेते हैं।
  8. अब इसके बाद इसे गोल गोल शेप में लड्डू बना लेते हैं।
    बेसन_के_लड्डू_कैसे_बनाते_हैं?

लीजिए आप के लड्डू बन कर तैयार है।




Post a Comment

0 Comments